हरियाणा इंद्री 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें और बिछाई गई सीवरेज पाइपलाइन पूरी तरह तोड़ दी गईं।
इस अभियान में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मार्केट कमेटी सचिव जसबीर की तैनाती की गई थी। किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए DTP टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दिनभर चली कार्रवाई में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, गांव फाजिलपुर में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। वहीं, अनाज मंडी के सामने सेलर भूमि पर लगभग 3.5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित कॉलोनी में बिछी सीवरेज पाइपलाइन को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। बताया गया कि ऊंची बाउंड्री होने के कारण यह कॉलोनी लंबे समय तक प्रशासन की नजर से बची रही।
अवैध रूप से प्लॉट बेचने का खेल उजागर DTP गुंजन वर्मा ने बताया कि कुछ कॉलोनाइजर ‘फुल पेमेंट एग्रीमेंट’ के नाम पर लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है। ऐसे कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि आम जनता इनके झांसे में न आए।आमजन से सख़्त अपीलDTP विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि इन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी है। भविष्य में इन कॉलोनियों में होने वाले किसी भी निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। आमजन से कहा गया है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को अवैध निवेश में बर्बाद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सिरसा में भीषण सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत; डेढ़ दर्जन घायल

मल्लेकां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत एक…

गणतंत्र दिवस को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, शहर से इंटर स्टेट बॉर्डर तक कड़ी सुरक्षा, 300 पुलिसकर्मी तैनात

पंचकूला 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंचकूला में गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र…

हरियाणा के सात जिलों की जिम्मेदारी महिला उपायुक्तों के पास, प्रशासन में बढ़ी भागीदारी

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़। 28 मई : हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं…

अंबाला में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी, लाखों कैश और जेवरात गायब

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 अंबाला (हरियाणा)जिले के उगाला गांव में चोरों…