मल्लेकां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत एक युवक की गई जान; चार गंभीर घायलों को अग्रोहा रेफर किया

दैनिक खबरनामा। सिरसा, सितंबर 24 :  सिरसा-ऐलनाबाद स्टेट हाईवे पर गांव मल्लेकां के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। मृतकों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी राजबीर सिंह और सदर थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नरमा-कपास की चुगाई के लिए जा रहे थे मजदूर

सदर थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी के अनुसार, गांव ओटू निवासी करीब दो दर्जन महिला और पुरुष मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव माधोसिंघाना में नरमा और कपास की चुगाई के लिए जा रहे थे। मल्लेकां गांव से कुछ आगे पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रहा मोटरसाइकिल सवार युवक भी हादसे की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल में पहुंचे करीब दो दर्जन घायल

सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस की मदद से सिरसा के नागरिक अस्पताल तथा मल्लेकां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. दहिया के अनुसार, अस्पताल में करीब दो दर्जन घायल उपचार के लिए पहुंचे। इनमें दो महिलाओं और एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गांव ओटू निवासी काकी (32) पत्नी बिट्टू सिंह और बलबीरो (47) पत्नी दर्शन सिंह तथा गांव मल्लेकां निवासी लवली (26) पुत्र राज सिंह के रूप में हुई है।

चार गंभीर घायल अग्रोहा रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई अग्रोहा रेफर किया गया है। वहीं शीलो बाई पत्नी मालदास, रानी बाई पत्नी सुखदेव सिंह, छिन्दो बाई पत्नी स्व. बीर सिंह, सीतो बाई पत्नी बख्तावर सिंह, कैलाश पत्नी मंजीत सिंह, रानी पत्नी मनप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह, प्रमजीत पत्नी सुखदेव सिंह, ममता पत्नी संदीप, प्रमजीत पत्नी मलकीत सिंह, कुलवंत पुत्र प्रीतम सिंह और सुविंद्र पुत्र सोहन सिंह सहित अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :