मध्य प्रदेश 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)मंडला जिले के एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक छात्रा ने स्कूल की शिक्षिका और प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया, जब छात्रा रोती-बिलखती हुई स्कूल से बाहर निकली और अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की शिकायत की।छात्रा का आरोप है कि स्कूल की एक शिक्षिका उसे लगातार प्रताड़ित करती रही। उसके दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती की जाती है, पढ़ाई को लेकर ताने मारे जाते हैं और स्कूल छोड़ने तक की धमकी दी जाती है। छात्रा का कहना है कि प्राचार्य ने भी उससे यह कह दिया कि उसका नाम स्कूल से काट दिया गया है।छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पहले भी स्कूल में हो रहे व्यवहार की शिकायत कर चुकी थी। उनका आरोप है कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल ठीक नहीं है और उनकी बेटी को सभी छात्रों के सामने अपमानित किया जाता है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने दसवीं कक्षा में 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, इसके बावजूद उसे पढ़ाई को लेकर अपमानित किया गया।मामले को लेकर गांव के लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और बच्चों के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं है, जिसकी वजह से ऐसे हालात बन रहे हैं।वहीं स्कूल की प्राचार्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि छात्रा का आचरण ठीक नहीं था और किसी भी शिक्षक द्वारा उसकी बेइज्जती नहीं की गई। प्राचार्य के अनुसार, छात्रा को नियमों के उल्लंघन पर डांटा गया था, क्योंकि वह मोबाइल फोन विद्यालय लेकर आई थी।फिलहाल मामले की शिकायत संबंधित शिक्षा विभाग तक पहुँचा दी गई है। अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।बहरहाल, सवाल यही है कि जब शिक्षा के मंदिर में ही छात्र खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होती है?

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

असम को मिली नई रफ्तार डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा की नींव, अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, 284 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

असम 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) असम केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Share to :

पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल: I-PAC पर ED रेड के बाद ममता बनर्जी के कदमों से राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज

कोलकाता 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार…
Share to :

3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण सूतक सुबह 6:20 बजे से, जानें क्या करें और क्या न करें

दैनिक खबरनामा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को…
Share to :

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी का राष्ट्रवादी अंदाज़, तिरंगे की छटा और सैन्य प्रेरणा से सजा 77वें गणतंत्र दिवस का लुक

नई दिल्ली 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली: देश ने जब…
Share to :