10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की कार्रवाई ने पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) में तैनात संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव को रिश्वतखोरी के आरोप में बन गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक निजी कंपनी से 9.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन जब CBI ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की तो मामला कहीं ज्यादा बड़ा निकला।रेड के दौरान
CBI अधिकारियों को घर के एक कोने में रखे तीन बड़े सूटकेस मिले। जैसे ही सूटकेस खोले गए, अंदर नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में कुल 3.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे गिनने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।इस मामले में सुधीर ग्रुप के निदेशक अतुल खन्ना को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिश्वत की रकम लाखों में तय हुई थी, लेकिन काली कमाई करोड़ों में जमा की जा रही थी।CBI की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। अलमारियों में नहीं, बल्कि सूटकेस में भरकर रखी गई यह नकदी उस गंदे खेल की गवाही दे रही है, जो सिस्टम के भीतर दीमक की तरह फैल चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आयरलैंड में फंसे 220 यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की विशेष फ्लाइट दिल्ली पहुंची, हर यात्री को ₹20,000 मुआवजा

दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 आयरलैंड के शैनन शहर में फंसे यात्रियों…
Share to :

11 साल से एम बी बी एस प्रथम वर्ष में अटका छात्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने एन एम सी से मांगा मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज…
Share to :

Supreme Court Collegium का बड़ा फैसला 8 अतिरिक्त जज बने स्थायी, न्यायपालिका को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली 24 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली में…
Share to :

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों पर सवाल: टालमटोल के बीच शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न

जयपुर 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा )राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार छात्रसंघ चुनावों…
Share to :