नई दिल्ली 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ सदन में सब्सटेंटिव मोशन पेश किया।दुबे ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने और चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है।सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाया जाएगा, लेकिन बीजेपी उनके भाषण के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर अड़ी हुई है।बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने बजट चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए कुछ बयानों को रिकॉर्ड से हटाने का औपचारिक नोटिस भी दिया है।इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चेंबर में कथित हंगामे का जिक्र किया गया। रिजिजू ने दावा किया था कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।हालांकि प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गाली देने वाली बात झूठी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को उकसाया नहीं और शांतिपूर्वक अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से, बेंगलुरु में आरसीबी-एसआरएच के बीच उद्घाटन मुकाबला

दैनिक खबरनामा 13 मार्च 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें…

डिजिटल युग में न्याय व्यवस्था का रूपांतरण जरूरी जस्टिस विक्रम नाथ

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा है कि…

PDS में गेहूं-आटा आपूर्ति पर सख्ती खराब अनाज अस्वीकार, मिलर्स देंगे जिलावार रिपोर्ट

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गेहूं…

अगर बातचीत करनी है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आए: अभिजीत दीपके का अल्टीमेटम, CJP का धरना जारी

दैनिक खबरनामा  21  जुलाई नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच…