उत्तर प्रदेश 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)लखनऊ में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह मौसम ने राहत दी। करीब 10 दिन बाद सुबह-सुबह सूरज निकला और शहरवासियों को धूप देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों तक कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता बेहतर रहने की उम्मीद है।हालांकि, मौसम साफ होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। लखनऊ के लालबाग क्षेत्र में AQI 324 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 318 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है। खराब हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में AQI 188 और गोमतीनगर में 152 के साथ हवा मॉडरेट स्तर पर रही। अंबेडकर विश्वविद्यालय का AQI 84 और कुकरैल का 81 दर्ज किया गया। शहर के छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 191 रिकॉर्ड किया गया, जो अब भी सेहत के लिहाज से सतर्क रहने का संकेत दे रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

वीडियो कॉल पर आख़िरी बातचीत, असम में तैयारी कर रहे कानपुर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार )कानपुर के 23 वर्षीय छात्र की असम…
Share to :

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले– देश को बदनाम करने की कोशिश

दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अजमेर के पास कायड़ में…
Share to :

बजरंग सेना राजस्थान में संगठन विस्तार, राकेश कुमार मीणा प्रदेश महामंत्री मनोनीत

राजस्थान 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बजरंग सेना संगठन को राजस्थान में और अधिक…
Share to :