31 दिसम्बर (दैनिक खबरनामा)युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, ओजस्वी वक्ता एवं संगठन के प्रति समर्पित कर्मठ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसराज जी राजपुरोहित का जन्मदिवस बागौड़ा उपखंड क्षेत्र के उनके पैतृक गांव जूनी बाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की जा रही हैं। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।जन्मदिवस कार्यक्रम के तहत सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए गंगाराम माली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। इस सेवा कार्य में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जसराज राजपुरोहित का सादगीपूर्ण जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से मनाना पार्टी की संस्कार और संस्कृति को दर्शाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :