गुजरात 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा) गांधीनगर जिले के शाहपुर इलाके में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा करीब 15 साल पहले खरीदी गई जमीन की कीमत को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2011 में 7 करोड़ रुपये में खरीदी गई यह जमीन आज करीब 210 करोड़ रुपये तक की हो सकती है। यानी इसकी कीमत में 30 गुना तक बढ़ोतरी बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के जन्म के समय वर्ष 2011 में शाहपुर क्षेत्र में करीब 5.72 एकड़ (14 बीघा) जमीन खरीदी थी। एक स्थानीय निवासी दिनेश ठाकोर का दावा है कि वर्तमान में इस इलाके में जमीन की कीमत 15 करोड़ रुपये प्रति बीघा तक पहुंच चुकी है। इस आधार पर बच्चन परिवार की जमीन का अनुमानित मूल्य 203 से 210 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि इस जमीन पर कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित करने की तैयारी है।अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने इस प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई की लोटस डेवलपर्स कंपनी के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत डिजाइन और निर्माण कार्य डेवलपर कंपनी करेगी, जबकि जमीन का स्वामित्व बच्चन परिवार के पास ही रहेगा। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद इसके पूरा होने में करीब चार साल लगने का अनुमान है।गौरतलब है कि यह जमीन अमिताभ बच्चन ने सीधे अपने नाम से नहीं खरीदी थी। उनकी ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत ABCL कंपनी के एमडी राजेश ऋषिकेश यादव ने यह सौदा किया था। वर्ष 2011 में यह जमीन चांदलोडिया निवासी वीरमभाई रुदाभाई गमारा से खरीदी गई थी। वर्तमान में जमीन से जुड़ा एग्रीमेंट और डीड सीधे अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विवेक शिक्षा निकेतन में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, नन्हे ‘मंगल पांडे’ के जयघोष से गूंज उठा परिसर

मध्य प्रदेश 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के कोतमा नगर…
Share to :

‘धुरंधर 2’ में कास्टिंग का बड़ा सरप्राइज गौरव गेरा को मिला गंभीर किरदार, मुकेश छाबड़ा का खुलासा

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी कास्टिंग को लेकर…
Share to :

ट्रेनिंग के दौरान फरीदाबाद के पैरा जवान की मौत

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 फरीदाबाद के गांव सहूपुरा निवासी 26 वर्षीय…
Share to :

मन की बात’ के 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने AI की ताकत पर दिया जोर, भारत मंडपम में ग्लोबल समिट बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Share to :