नई दिल्ली 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े कथित वीडियो विवाद मामले में दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर को विशेषाधिकार हनन और अवमानना के आरोपों को लेकर अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किया है।यह मामला उस कथित वीडियो से जुड़ा है, जिसमें आतिशी पर सिख गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इसी आधार पर पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के अनुसार, समिति ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से 12 फरवरी तक जवाब मांगा था, लेकिन निर्धारित समयसीमा तक कोई जवाब नहीं भेजा गया।नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि विशेषाधिकार मामलों में जवाब सीधे संबंधित अधिकारी द्वारा समिति को प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि समिति द्वारा मांगी गई जानकारी या दस्तावेजों को देने में देरी अथवा इंकार को भी विशेषाधिकार हनन और अवमानना माना जा सकता है।विशेषाधिकार समिति की अध्यक्ष की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी पत्र में अब पुलिस कमिश्नर को 20 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया गया है। मामले में जवाब न आने पर समिति आगे की कार्रवाई कर सकती है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026