पंजाब 11जनवरी(दैनिक खबरनामा) पंजाब गतिशील नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कार्यकाल में पंजाब में रोजगार और कानून-व्यवस्था को नई दिशाजालंधर, 11 जनवरी16 मार्च 2022 को सरकार गठन के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार का केंद्र बिंदु पंजाब का युवा, पारदर्शी शासन और मजबूत कानून-व्यवस्था होगी। बीते चार वर्षों से भी कम समय में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम इस संकल्प की ठोस तस्वीर पेश करते हैं। औसतन प्रतिदिन 45 युवाओं को सरकारी नौकरी देकर पंजाब ने न केवल एक नया मानदंड स्थापित किया है, बल्कि पूरे देश में सुशासन और रोजगार सृजन का एक प्रभावी मॉडल भी प्रस्तुत किया है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में अब तक 63,027 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की जा चुकी हैं। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे का प्रतीक है जो युवाओं का शासन व्यवस्था पर दोबारा कायम हुआ है।जालंधर के पीएपी ग्राउंडमें1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्यक्रम इसी नीति की निरंतरता का हिस्सा रहा, जिसमें सरकार ने यह संदेश दिया कि घोषणाओं से नहीं, बल्कि परिणामों से बदलाव आता है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी नौकरी किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि योग्य युवाओं का अधिकार है। उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि भर्तियाँ पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर हों, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। यही कारण है कि कई युवाओं ने इस कार्यकाल में एक से अधिक सरकारी नौकरियाँ भी प्राप्त की हैं।पुलिस बल को सशक्त बनाना मुख्यमंत्री मान की प्राथमिकताओं में प्रमुख रहा है। बीते चार वर्षों में 10,264 युवाओं की पुलिस में भर्ती ने न केवल मानव संसाधन को मजबूत किया है, बल्कि नशों, साइबर अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई को भी नई धार दी है। नव-भर्ती जवानों से मुख्यमंत्री ने अपेक्षा जताई कि वे जनसेवा को मिशन मानकर कार्य करेंगे और जरूरतमंद व वंचित वर्गों के लिए सुरक्षा कवच बनेंगे।सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब को लगातार सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार ने तकनीक आधारित उपायों को अपनाते हुए ‘बाज़ आंख’ एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसी पहल की, जिससे सीमा पार से नशों, हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। वहीं, साइबर अपराध से निपटने में पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम विंग की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना और एक्सीलेंस अवॉर्ड इस दिशा में किए गए प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम, गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा बल के गठन जैसे कदम यह साबित करते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार कानून-व्यवस्था को केवल बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटनाओं में 48 प्रतिशत की कमी इस सोच का प्रत्यक्ष परिणाम है।कुल मिलाकर, 16 मार्च 2022 से शुरू हुआ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कार्यकाल पंजाब के लिए एक नए दौर की शुरुआत साबित हुआ है—जहाँ रोजगार, पारदर्शिता, सुरक्षा और युवा सशक्तिकरण शासन की धुरी बन चुके हैं। यह यात्रा अभी जारी है, लेकिन अब तक के कदम यह संकेत देते हैं कि पंजाब आत्मविश्वास के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है|

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आईएमए लुधियाना चैप्टर में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. पवन ढींगरा बने नए अध्यक्ष

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) लुधियाना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के…
Share to :

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने खरड़ में सीवरेज, एसटीपी और बरसाती पानी निकासी कार्यों की समीक्षा की

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की…
Share to :

युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत आदतन ड्रग तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त

पंजाब 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

दुबई में फंसा नवविवाहित जोड़ा विक्रम सिंह मजीठिया ने सुरक्षित वापसी के लिए की अपील

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली…
Share to :