जम्मू 11 जनवरी( दैनिक खबरनामा) जम्मू पूर्व जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा “बदले” जैसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी का नफरत फैलाने वाली साम्प्रदायिक सोच से जुड़ना और हिंसा को सामान्य बनाना देश के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में सदियों पुराने घटनाक्रमों के नाम पर बदले की बात करना केवल एक डॉग व्हिसल है, जिसका मकसद गरीब और अशिक्षित युवाओं को भड़काकर पहले से ही दबाव झेल रहे अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाना है।युवा सम्मेलन में दिया गया था बयान दरअसल, NSA अजीत डोभाल ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि हमारे पूर्वजों ने अपमान, अत्याचार और लूटपाट के दौर देखे। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिरों को लूटा गया और हम मूकदर्शक बने रहे। यह इतिहास आज के युवाओं के लिए एक चुनौती है और उनके भीतर आग होनी चाहिए।‘बदला’शब्द को बताया ताकतवर अपने बयान में अजीत डोभाल ने यह भी कहा कि भले ही “बदला” शब्द आदर्श न हो, लेकिन यह एक शक्तिशाली भावना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास का बदला लेना होगा और देश को वहां वापस ले जाना होगा, जहां हम अपने अधिकारों, विचारों और विश्वासों के आधार पर एक महान भारत का निर्माण कर सकें।खतरनाक परंपरा की चेतावनी महबूबा मुफ्ती ने इस तरह के बयानों को लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक मिसाल बताते हुए कहा कि सत्ता और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को शब्दों के चयन में बेहद संयम बरतना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कठुआ में फिटनेस जांच ठप, अब वाहन मालिकों को जम्मू-सांबा के चक्कर काटने को मजबूर

दैनिक खबरनामा। कठुआ, 16 जुलाई: परिवहन विभाग के नए आदेश के बाद…

जम्मू-कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचेंगी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं, केंद्र ने दीं AI एक्स-रे, MRI और मैमोग्राफी मशीनें  

दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 3 जुलाई: जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल…

30 साल बाद बड़ा कदम: 1996 श्रीनगर हिंसा मामले में शब्बीर शाह समेत 6 हुर्रियत नेताओं पर एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 10 जुलाई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने करीब तीन…

रियासी पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत राजौरी जेल भेजे गए

दैनिक खबरनामा। कटड़ा, 9 जून:  जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के अभियान के…