दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026. पंजाब सरकार ने पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि पंजाब अब पूरे देश में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। इसके साथ ही प्रदेशभर की चीनी मिलें 25 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करेंगी, जिससे किसानों को फसल की बिक्री में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गन्ने के मूल्य में वृद्धि किसानों की आर्थिक खुशहाली और उनके हितों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश की चीनी मिलें 25 नवंबर से शुरू होंगी। सरकार किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश का पेट भरने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। किसानों की खुशहाली पंजाब की आर्थिक तरक्की के लिए बेहद जरूरी है और सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

भगवंत मान ने कहा कि चीनी मिलों के शुरू होने से गन्ना उत्पादक किसानों को अपनी फसल समय पर और सुविधाजनक तरीके से मिलों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पंजाब सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसान समुदाय का भविष्य सुरक्षित करने के लिए लगातार किसान हितैषी फैसले ले रही है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जनगणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जून के दूसरे सप्ताह तक पूरा होगा पहला चरण

  दैनिक खबरनामा ब्यूरो चंडीगढ़, 4 जून 2026।.पंजाब में जनगणना-2027 के तहत…

ऑपरेशन सिन्दूर की दर्दनाक कहानी ड्रोन हमले में उजड़ा घर, माता-पिता खोकर टूटा जसवंत सिंह

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 पंजाब के गांव खाईफेमीकी में ऑपरेशन सिन्दूर…

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज CM मान ने BJP पर लगाए आरोप, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Bhagwant Mann ने अमृतसर और जालंधर में…

जमीन के बंटवारे के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | लुधियाना, 11 अगस्त 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ…