दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026. पंजाब में गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 309वें दिन राज्यभर में 585 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 249 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक हथियार बरामद किया गया। इसके अलावा 201 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई भी की गई, जबकि सात भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से कार्रवाई कर रही हैं। अभियान के तहत अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 86,706 हो गई है।

पुलिस ने आम लोगों से गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं।

वहीं, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 634वें दिन पंजाब पुलिस ने 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 766 ग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम, 2,259 नशीली गोलियां और 100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस अभियान के तहत अब तक गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 95,308 तक पहुंच गई है।

नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने तीन व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार एवं पुनर्वास के लिए भी प्रेरित किया। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को पुनर्वास से जोड़ने के प्रयास जारी रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर धमाके के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर, NIA-IB समेत 7 टीमें जांच में जुटीं

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 जालंधर में हुए धमाके के बाद पूरे…

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के स्वागत में डेराबस्सी, कुराली और मोहाली में महिलाओं ने निकाली

पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किया गया…

मोहाली पुलिस ने जिलेभर में शुरू किया ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’, 31 नाके लगाए, रातभर फ्लैग मार्च

पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, में…

सूरमा’ बनेंगे नशा मुक्त पंजाब के ब्रांड एंबेसडर, युवाओं को सम्मान और रोजगार दोनों देगी पंजाब सरकार

दैनिक खबरनामा | लुधियाना, 27 जून 2026. लुधियाना, 27 जून। पंजाब को…