मोहाली 13 जनवरी (जगदीश कुमार)ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) 13 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद न्यू चंडीगढ़ में एक नई आवासीय योजना लेकर आ रही है। गमाडा फरवरी 2026 में न्यू चंडीगढ़ के होशियारपुर गांव में ईको सिटी-2 (एक्सटेंशन) स्कीम लॉन्च करेगा।करीब 96 एकड़ क्षेत्र में फैली इस योजना में आवासीय और वाणिज्यिक प्लॉट शामिल होंगे, जिनकी कीमत 5,500 रुपये प्रति वर्ग गज तय की गई है। इस परियोजना को मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।गमाडा अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत बुनियादी ढांचे के विकास का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें सड़कें, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।ईको सिटी-2 (एक्सटेंशन) गमाडा का आठवां टाउनशिप प्रोजेक्ट होगा, जिससे न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में आवासीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :