पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann को मोहाली स्थित Fortis Hospital Mohali से छुट्टी दे दी गई है। मोगा में पार्टी रैली के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज के बाद मुख्यमंत्री का काफिला चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास के लिए रवाना हो गया।जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम मोगा रैली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। रात करीब आठ बजे उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में उनकी स्थिति स्थिर बताई गई।उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले रविवार को संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान भी उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अत्यधिक थकान के चलते विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026