बिहार 13 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव में रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ चुके नेता और मशहूर भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि एक राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य के रूप में रहते हुए जनता की सेवा करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया था।अपने पोस्ट में रितेश पांडेय ने लिखा,एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते मैंने जन सुराज पार्टी से जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। परिणाम अनुकूल नहीं रहे, लेकिन इसका मुझे कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि मैंने अपना दायित्व ईमानदारी से निभाया।उन्होंने आगे कहा कि अब वह उसी उद्देश्य के साथ जनता की सेवा जारी रखना चाहते हैं, लेकिन किसी राजनीतिक दल का सदस्य बने रहना उनके लिए संभव नहीं है।जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रितेश पांडेय ने लिखा,आप लोगों ने एक साधारण किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार, स्नेह और सम्मान दिया। लेकिन किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहते हुए काम करना बहुत मुश्किल है। इसी कारण मैं आज जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।उन्होंने कम शब्दों में अपनी बात रखने की बात कहते हुए उम्मीद जताई कि लोग उनके फैसले को समझेंगे।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026