महाराष्ट्र 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र नागपुर
10 फरवरी 1985 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे एक नवजात शिशु को जन्म के महज तीन दिन बाद उसकी मां ने सामाजिक दबाव के चलते छोड़ दिया। आधिकारिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक, बच्चे की मां 21 वर्षीय अविवाहित युवती थीं, जिन्होंने समाज के डर से नागपुर स्थित MSS (अनाथ बच्चों और पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित संस्था) में बच्चे को सौंप दिया।करीब एक महीने तक यह बच्चा अनाथालय में रहा। इसी दौरान MSS की एक नर्स ने हिंदू कैलेंडर के अनुसार फरवरी महीने को ‘फाल्गुन’ मानते हुए बच्चे का नाम फाल्गुन रखा। कुछ ही हफ्तों बाद फाल्गुन को मुंबई लाया गया, जहां घूमने आए एक डच दंपती ने उसे गोद लेने का निर्णय लिया।कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद डच दंपती फाल्गुन को अपने साथ नीदरलैंड ले गए। इस तरह नागपुर में जन्मा यह बच्चा अनाथालय से होते हुए एक विदेशी परिवार का हिस्सा बना और उसे नई पहचान व भविष्य मिला।
यह कहानी न सिर्फ सामाजिक परिस्थितियों की जटिलताओं को दर्शाती है, बल्कि गोद लेने की प्रक्रिया के जरिए मिले नए जीवन के अवसरों की मिसाल भी पेश करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार करेगी सालभर राज्यस्तरीय कार्यक्रम, 1 फरवरी से होगी शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में श्री गुरु…
Share to :

हेडलाइन रिश्ता टूटने पर सहमति को अपराध में नहीं बदला जा सकता दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट…
Share to :

डायबिटीज हड्डियों को अंदर से कर रही कमजोर, सामान्य जांच से नहीं चलता पता पीजीआई के शोध में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली18 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली टाइप-2 डायबिटीज को…
Share to :

राज्य राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कल्याणपुर में ब्लॉक स्तरीय बेटी जन्मोत्सव, पाँच नवजात बालिकाओं का सम्मान

राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के कल्याणपुर राज्य में राष्ट्रीय…
Share to :