छत्तीसगढ़ 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ बीजापुर।
बीजापुर जिले के इलमीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंकापल्ली जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक हुए विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी।घायल ग्रामीण की पहचान 30 वर्षीय राजू मोडियामी के रूप में हुई है। विस्फोट इतना तेज था कि राजू के दाहिने पैर की एड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने के बावजूद राजू ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 7 किलोमीटर तक लंगड़ाते हुए जंगल से बाहर निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा।स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि क्षेत्र में और भी विस्फोटक लगाए जा सकते हैं, इसलिए ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :