चंडीगढ़ 21 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी में हुई फायरिंग की वारदात का चंडीगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस स्टेशन क्राइम, चंडीगढ़ ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग रंगदारी वसूली के मकसद से की गई थी, जिसकी साजिश विदेश में बैठे हैंडलर द्वारा रची जा रही थी।पुलिस के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को दो युवक सफेद एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर सेवक मेडिकल स्टोर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग की। एक गोली काउंटर के शीशे में लगी, जबकि दूसरी नीचे जा गिरी। फायरिंग के बाद आरोपी दुकान मालिक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।मामले की जांच के दौरान 18 जनवरी को सेक्टर-46A निवासी राहुल बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके अन्य साथियों राहुल, रिक्की उर्फ देवल शर्मा और कुलविंदर सिंह उर्फ प्रीत के नाम सामने आए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अमेरिका में रह रहे सबा नामक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो सिग्नल ऐप के जरिए रंगदारी की साजिश चला रहा था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, हेरोइन, अफीम, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला भी दर्ज किया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने जालंधर के रामा मंडी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी पर भी फायरिंग की थी और मोहाली में वाहन लूटने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :