चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में रविवार, 1 मार्च को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल मैराथन के मद्देनज़र Postgraduate Institute of Medical Education and Research
(पीजीआईएमईआर) प्रशासन ने यातायात संबंधी विशेष एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को सुबह के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।पीजीआई प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद रहेंगे। यह फैसला मैराथन के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण और आपात सेवाओं को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है कि सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों पर निर्धारित अवधि के दौरान कई प्रमुख गेटों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में मरीजों और स्टाफ से अपील की गई है कि वे सेक्टर-11 गेट और कैंपस गेट का ही उपयोग करें, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल अस्थायी है। सुबह 10:00 बजे के बाद सभी गेट सामान्य रूप से खोल दिए जाएंगे और आवाजाही पहले की तरह शुरू हो जाएगी। अस्पताल आने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्ग अपनाकर ही यात्रा करें, खासकर आपातकालीन मामलों में।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :