चंडीगढ़ 21 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। पुलिस के रिटायर्ड एसपी रोशन लाल को दो साल पुराने एक मामले में बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में रोशन लाल और चंडीगढ़ पुलिस के कम्युनिकेशन विंग में तैनात इंस्पेक्टर पवनेश कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की सिफारिश करते हुए कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल कर दी है।CBI ने दो साल पहले दोनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि छेड़छाड़ के एक मामले में पीड़ित महिला की मोबाइल फोन टावर लोकेशन निकलवाकर उसे आरोपी के साथ साझा किया गया। हालांकि, लंबी जांच के बाद CBI को दोनों पुलिस अधिकारियों की इस मामले में कोई भूमिका नहीं मिली।CBI द्वारा दाखिल कैंसिलेशन रिपोर्ट पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर उसका पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।गौरतलब है कि 23 नवंबर 2020 को एक महिला ने तत्कालीन एसएसपी को शिकायत दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके और उसके पति के मोबाइल फोन नंबरों को ट्रैक कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इस शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
You May Also Like
चंडीगढ़ में खड़े-खड़े सोता मिला शख्स, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के धनास बैरियर स्थित लेबर चौक…
- Vishal
- April 18, 2026
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में FAR बढ़ाने की तैयारी, उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत
दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपतियों को…
- Vishal
- April 13, 2026
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फर्जीवाड़ा: सीबीआई चार्जशीट में विक्रम वधवा पर 74 करोड़ हड़पने का आरोप, नलिनी मलिक भी दायरे में
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 18 जुलाई: आईडीएफसी बैंक के माध्यम से चंडीगढ़ स्मार्ट…
- Editorial Team
- July 18, 2026
बिना तलाक दूसरा विवाह करने वाली महिला 498-A में ‘पति’ पर केस नहीं कर सकती हाईकोर्ट
चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट…
- Vishal
- February 11, 2026