चंडीगढ़ 21 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। पुलिस के रिटायर्ड एसपी रोशन लाल को दो साल पुराने एक मामले में बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में रोशन लाल और चंडीगढ़ पुलिस के कम्युनिकेशन विंग में तैनात इंस्पेक्टर पवनेश कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की सिफारिश करते हुए कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल कर दी है।CBI ने दो साल पहले दोनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि छेड़छाड़ के एक मामले में पीड़ित महिला की मोबाइल फोन टावर लोकेशन निकलवाकर उसे आरोपी के साथ साझा किया गया। हालांकि, लंबी जांच के बाद CBI को दोनों पुलिस अधिकारियों की इस मामले में कोई भूमिका नहीं मिली।CBI द्वारा दाखिल कैंसिलेशन रिपोर्ट पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर उसका पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।गौरतलब है कि 23 नवंबर 2020 को एक महिला ने तत्कालीन एसएसपी को शिकायत दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके और उसके पति के मोबाइल फोन नंबरों को ट्रैक कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इस शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026