चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ | ट्राईसिटी में केंद्र सरकार की पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना (ECHS) से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मंगलवार को इस मामले में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के कई निजी अस्पतालों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ अस्पतालों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के इलाज के नाम पर फर्जी एडमिशन दिखाए और बढ़ा-चढ़ाकर बिल तैयार किए।आरोप है कि मरीजों को भर्ती दिखाकर ऐसे उपचारों का दावा किया गया, जो वास्तव में किए ही नहीं गए। इसके जरिए सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। सीबीआई अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान अस्पतालों से संबंधित दस्तावेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य जब्त किए हैं।सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क में अस्पताल प्रबंधन के कुछ कर्मचारी और बिचौलिए भी शामिल हो सकते हैं। एजेंसी अब दस्तावेजों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :