चंडीगढ़ 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बड़े बैंकिंग घोटाले का खुलासा करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी है। बैंक द्वारा शुक्रवार को की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया कि श्री इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर्स ने 1,240.94 करोड़ रुपये,जबकि श्री इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड ने 1,193.06 करोड़ रुपये की भारी धोखाधड़ी की है। इस तरह कुल फ्रॉड की राशि 2,434 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।पीएनबी के अनुसार, आंतरिक जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के ठोस सबूत सामने आए हैं। बैंक ने मामले को गंभीर मानते हुए नियामक संस्थाओं को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसियों द्वारा अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।इस बड़े घोटाले को लेकर हरियाणा सरकार भी सख्त रुख अपनाए हुए है। राज्य सरकार की ओर से सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में त्वरित, पारदर्शी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।सरकार ने यह भी आदेश दिए हैं कि मामले की प्रभावी निगरानी और समन्वय के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी तरह की ढिलाई न हो और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक अपराध शाखा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च, CM भगवंत मान बोले उद्योग बढ़ेगा तो युवाओं को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में हंगामा 50 हजार की बुकिंग के बावजूद AC बंद, कंपनियों को 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक हंगामेदार रही,…
Share to :

CHB अलॉटियों को बड़ी राहत की तैयारी नीड बेस्ड चेंज पर 10 रियायतें जल्द बहाल हो सकती हैं

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड (CHB) के…
Share to :

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय, कांग्रेस आप भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। नगर निगम के आगामी चुनावों…
Share to :