चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार सुबह तेज़ रफ्तार हवाओं और भारी बारिश के चलते सेक्टर-29 डी में एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे में सड़क किनारे खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पेड़ गिरने से कम से कम दस बिजली के खंभे भी उखड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद कई पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर वे लंबे समय से प्रशासन को आगाह करते आ रहे थे। लोगों का कहना है कि इन पेड़ों से जान-माल का खतरा बना हुआ था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज इस हादसे के रूप में सामने आया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए साफ किया गया।तेज़ हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिसे बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास न रुकें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभागों को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीवरेज प्रोजेक्ट्स पर हरियाणा सरकार की सख्ती निर्माण के साथ लंबी अवधि तक संचालन की जिम्मेदारी भी ठेकेदारों पर

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सीवरेज सिस्टम…

पंजाब में सर्दी को देखते हुए स्कूलों के टाइम में बदलाव, 2 नवंबर से सुबह 9 बजे खुलेंगे सभी स्कूल, नया शेड्यूल जारी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: पंजाब में सर्दी के मौसम को देखते…

14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़ 8 मार्च2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की…

चंडीगढ़ में गैंगस्टरों पर शिकंजा गोलीबारी-हत्या के बाद बनी AGTF, दो इंस्पेक्टरों को मिली कमान

चंडीगढ़ 25 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में हाल ही में…