पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से आज 8वीं बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। कुंभड़ा के पार्षद रविंदर बिंद्रा के प्रयासों से भेजी जा रही इस बस को एस.ए.एस. नगर के विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरों पर दिख रही खुशी और आत्मिक आनंद इस योजना की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सुविधाएं होने के बावजूद कई लोग अकेले तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते, लेकिन संगत के रूप में जाने का अवसर इस योजना के माध्यम से संभव हुआ है। यात्रियों ने भी भावुक होकर अपने अनुभव उनके साथ साझा किए।तीन दिन और दो रातों की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग, राम तीर्थ मंदिर और वाघा बॉर्डर का दर्शन करेंगे। विधायक ने कहा कि वाघा सीमा पर यात्री भारतीय सेना के जवानों की 24 घंटे की सतर्कता और देश सेवा को करीब से देख सकेंगे।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का यह सराहनीय प्रयास लोगों के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत कर रहा है। संगत एक साथ भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा पर जाती है, विचारों का आदान-प्रदान करती है और परिवार की तरह लौटती है।
विधायक ने जानकारी दी कि 6 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा और 10 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की महिलाओं के लिए प्रति माह 1000 रुपये की योजना की घोषणा भी की जा सकती है।इस अवसर पर कुलदीप सिंह समाना, पार्षद रविंदर बिंद्रा, पूर्व पार्षद राजिंदर प्रसाद शर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह मटौर, जगतार सिंह, दलवीर सिंह, बलवीर सिंह, लक्की, महिंदर सिंह, हरदीप सिंह भंगू, रोहित, अमरजीत कुमार, निरंजन सिंह और रणजीत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

युवा सोच, ग्लोबल विचार चंडीगढ़ के युवाओं ने लॉन्च की 24 घंटे की आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल ड्राई क्लीनिंग सेवा

चंडीगढ़, सोमवार 5 जनवरी।(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ ट्राइसिटी के युवा उद्यमियों के एक समूह…

चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत हर 10 मिनट में मिलेगी बस, मेट्रो से ज्यादा कारगर बताए बस सेवा

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जल्द ही नई…

नीति आयोग की बैठक में चंडीगढ़ की उपलब्धियों का उल्लेख, 99.93% साक्षरता और स्लम-फ्री शहर का दर्जा

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़ 11 जून:  प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नीति आयोग…

चंडीगढ़ BJP ऑफिस ग्रेनेड अटैक पुलिस सिस्टम पर उठे सवाल, रिटायर्ड SP बोले पहले अपराधी बच नहीं पाते थे

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब मुख्यालय पर…