पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 27 जनवरी जिला रेड क्रॉस सोसायटी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर द्वारा वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से 28 जनवरी 2026 को निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासनिक परिसर (डीसी कॉम्प्लेक्स) मोहाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर कोमल मित्तल ने दी।उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी, कोमल मित्तल ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी व्यक्तियों की चिकित्सीय जांच कैंप में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद ही की जाएगी, ताकि सही परामर्श और उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने बताया कि कैंसर जांच के साथ-साथ शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण भी किया जाएगा तथा जरूरतमंद लोगों को रीडिंग चश्मे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।उपायुक्त कोमल मित्तल ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक बनें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :