पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम तेजी से गर्म होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और विभाग की ओर से फिलहाल कोई विशेष अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।फरवरी के आखिर से ही पंजाब में तेज धूप और पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभाव के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। पटियाला के बाद फिरोजपुर में 33.0 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री और अमृतसर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से अधिक है।
वहीं 1 मार्च से 6 मार्च 2026 के बीच पूरे पंजाब में एक बूंद भी बारिश दर्ज नहीं की गई। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट समेत सभी जिलों में हालात ऐसे ही बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि तक आमतौर पर करीब 6.1 मिलीमीटर बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश न होने से यह सामान्य से 100 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद के दो दिनों में तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :