पंजाब 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,जिला प्रशासन की ओर से 30 जनवरी से 8 फरवरी तक सेक्टर-88 स्थित सरस मेला ग्राउंड, मोहाली में मोहाली कार्निवाल: पंजाब साखी शक्ति मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) और माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के उत्पादों को बढ़ावा देना और उन्हें एक सशक्त मार्केटिंग मंच उपलब्ध कराना है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने दी।मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मोहाली कार्निवाल केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आम जनता के मनोरंजन और सांस्कृतिक रुचि को भी ध्यान में रखेगा। मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्याएं, स्टेज कलाकारों की प्रस्तुतियां, फैशन शो, पारंपरिक नृत्य और अन्य आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कार्निवाल के पहले दिन, 30 जनवरी को प्रसिद्ध गायक कंवर ग्रेवाल की संगीतमय शाम के साथ मेले का भव्य शुभारंभ होगा। इसके अलावा फूड स्टॉल, झूले, राइड्स और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी।डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान आवास व्यवस्था,नियमित सफाई,पीने का पानी, बिजली, शौचालय ब्लॉक,मेडिकल टीमें,कानून-व्यवस्था तथा ट्रैफिक और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए और यह आयोजन प्रतिभागियों व दर्शकों के लिए यादगार साबित हो।बैठक में एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम खरड़ दिव्या पी.एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर राजपाल सिंह सेखों, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर गुरमीत सिंह सोही, डीडीपीओ परमबीर कौर, नगर निगम सहायक कमिश्नर जगजीत सिंह तथा कार्यकारी अभियंता राजिंदर पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :