पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली में राज्य के अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर रहे श्री अनिल कुमार की रिटायरमेंट पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने श्री अनिल कुमार को सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री अनिल कुमार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में अपनी सेवा के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।कार्यक्रम के दौरान श्री ज्ञान चंद गंगड़ और उनकी पार्टी द्वारा मिशनरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं जस्सी ताजपुरी और उनकी टीम ने सामाजिक सुधारों से संबंधित कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर मिशनरी वेलफेयर एसोसिएशन, मोहाली द्वारा किया गया, जिसमें श्री अनिल कुमार को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में संगठन के बड़ी संख्या में सदस्यों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जसपाल भट्टी, दरबारा सिंह, कुलदीप राम और दिनेश दहिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा यूके और यूएसए से मिस्टर जे.डी. सुल्तानी, दारा सिंह, रोहित कुमार और अमृत वर्षा भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :