असम 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) असम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ में नई असम विधानसभा भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में सिर्फ घोषणाएं होती थीं, लेकिन जमीन पर काम नहीं होता था। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार विकास को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।अमित शाह ने डिब्रूगढ़ को असम की पहचान बताते हुए कहा कि यही वह भूमि है, जहां से पूरी दुनिया में असम की चाय की खुशबू फैलती है। उन्होंने कहा कि चाय की राजधानी डिब्रूगढ़ को अब नई आर्थिक ताकत मिलने जा रही है। नई विधानसभा के निर्माण पर करीब 284 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भवन असम की दूसरी राजधानी डिब्रूगढ़ में बनेगा, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही कर दी थी।कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जमकर तारीफ की और जनता से पूछा कि क्या वे फिर से बीजेपी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि असम में बीजेपी सरकार विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा बनाने का वादा किया था और आज उस वादे को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।गृह मंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ में मल्टीडिसिप्लिनरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का उद्घाटन किया गया है, जो विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। इसके साथ ही 209 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी गई। इसके अलावा 120 बीघा जमीन पर 292 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड लाइफ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी, जिससे बीमारी की निगरानी, अनुसंधान, निदान और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
अमित शाह ने असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए बड़ी योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के पानी को 15 बड़े तालाबों में मोड़ने की योजना बनाई गई है। इससे राज्य में हर साल आने वाली बाढ़ से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में असम को बाढ़ मुक्त बनाने का जो वादा किया गया था, अब उसे पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और अगले चुनाव से पहले इस योजना का शिलान्यास हो चुका है।
इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला करते हुए जनता से हिंदी में अपील की कि वे एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि असम में मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए बीजेपी को समर्थन देगी।
गौरतलब है कि असम विधानसभा की मौजूदा राजधानी गुवाहाटी के दिसपुर में स्थित है, जबकि डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी घोषित किया गया है। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। नई विधानसभा भवन के बनने से ऊपरी असम के लोगों को प्रशासनिक और विधायी कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :