उत्तर प्रदेश 30 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के
पैकोलिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के साए में ही बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया। हसीनाबाद पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित पुरैना गांव के पास बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली और फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार बभनान से लखनऊ जा रहा एक युवक रास्ते में शातिर बदमाश का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगकर युवक की बाइक पर सवारी की। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी ने “भाई, एक मिनट गाड़ी रोको” कहकर पेशाब के बहाने चालक को नीचे उतार दिया। जैसे ही युवक बाइक से उतरा, बदमाश मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस वारदात ने गश्त और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में बीते 20 घंटे के भीतर अपहरण की एक और घटना सामने आ चुकी है, जिसके आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्त और निगरानी मजबूत होती तो ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती थीं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पैकोलिया थाना क्षेत्र अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है?

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कोटा यूपीएचसी केशवपुरा में ‘मिशन ओबीआई लॉस’ पर जागरूकता कार्यक्रम, मोटापे व गैर-संक्रामक रोगों से बचाव का दिया गया संदेश

राजस्थान 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान कोटा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ)…
Share to :

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले– देश को बदनाम करने की कोशिश

दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अजमेर के पास कायड़ में…
Share to :

श्रीगंगानगर में महिला से मारपीट कर मोबाइल लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने छीना गया मोबाइल व बाइक की बरामद

राजस्थान 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान श्रीगंगानगर जिले के पुलिस थाना पुरानी…
Share to :

जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य

दैनिक खबरनामा 11 मार्च 2026 ग्रामीण भारत में हर घर तक नल…
Share to :