पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के
मोहाली, में विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग मोहाली द्वारा जिला अस्पताल से कुष्ठ रोग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर कुष्ठ रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को तोड़ने और यह संदेश देने का प्रयास किया कि कुष्ठ रोग न तो वंशानुगत है और न ही असाध्य।रैली को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करना बेहद जरूरी है। यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि पूरी तरह से इलाज योग्य है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से ग्रसित लोग भी समाज का अहम हिस्सा हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी सम्मानपूर्वक और स्वस्थ जीवन जीने का पूरा अधिकार है।डॉ.जैन ने बताया कि कुष्ठ रोग एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह नसों को प्रभावित कर सकता है, जिससे शारीरिक विकृति जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इस अवसर पर जिला कुष्ठ रोग अधिकारी जयती बत्रा ने बीमारी के लक्षणों, कारणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। सही समय पर उपचार शुरू करने पर रोगी 6 महीने से एक वर्ष के भीतर पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. एच.एस. चीमा, डॉ. परमिंदरजीत सिंह, डॉ. राजममिता भट्टाचार्य, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. शालिन, जिला मास मीडिया अधिकारी हरचरण सिंह, एनएसएस अधिकारी गुरजिंदर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के घर बुलाकर पीटा, आंख की चोट का इलाज कराने इंग्लैंड गए

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी के अंदरूनी विवाद को…

टैक्स चोरों पर पंजाब सरकार का बड़ा प्रहार, शुरू हुई संपत्तियों की नीलामी; करोड़ों रुपये की वसूली

मोहाली और जालंधर में पहली कार्रवाई सफल, 31 जुलाई तक बढ़ी ओटीएस…

पंजाब में आप सरकार की उलटी गिनती शुरू, अगले चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी: राजा वड़िंग

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 13 जून : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग…

2027 चुनाव से पहले पंजाब में सियासी सरगर्मी तेज, चंडीगढ़ में BJP का बड़ा जॉइनिंग कार्यक्रम

पंजाबी 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…