चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया के गहन अध्ययन और प्रभावी निगरानी के लिए राज्य स्तरीय क्रिया एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।कमेटी में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडथे, विधायक बीबी बतरा, पूर्व सीपीएस चौधरी रामकिशन गुर्जर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर राणा को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कमेटी में कांग्रेस के किसी भी लोकसभा या राज्यसभा सांसद को शामिल नहीं किया गया है।
हाईकमान के निर्देश पर हुआ गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कमेटी पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गठित की गई है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में संभावित कमियों, गड़बड़ियों और अनियमितताओं का गहन अध्ययन किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी स्तर पर अपने मताधिकार से वंचित न हो।गलत प्रक्रिया का करेगी कड़ा विरोध राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण और आवश्यक प्रक्रिया है, जिसका मकसद मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और अद्यतन बनाना है। लेकिन यदि इस प्रक्रिया में पक्षपात, भेदभाव या गलत तरीके अपनाए जाते हैं, तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी।यह कमेटी राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए जिला और बूथ स्तर तक निगरानी सुनिश्चित करेगी। साथ ही, जनता में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लोग समय रहते अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकें।
कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे SIR प्रक्रिया पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की जानकारी तुरंत पार्टी नेतृत्व को दें।पार्टी का कहना है कि यह कदम लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा 1 अप्रैल से बढ़ेंगे कलेक्टर रेट, 15 से 55% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में जमीन, मकान और फ्लैट…
Share to :

चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर सेक्टर-50 में हिट एंड रन, 11वीं के छात्र की मौत, भाई PGI में भर्ती

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में तेज रफ्तार का कहर…
Share to :

सेक्टर-56 में भाजपा का जागरूकता शिविर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए सैकड़ों लोगों का पंजीकरण

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। सेक्टर-56 में भारतीय जनता पार्टी…
Share to :

उत्तर भारत के 8 प्रदेशों के भाजपा नेताओं का चंडीगढ़ में जुटान, ‘महाप्रशिक्षण अभियान 2026’ के तहत विशेष कार्यशाला आज

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित Bharatiya Janata Party…
Share to :