चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के न्यायिक प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए हरियाणा कैडर के 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय जिला न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से लिया गया है।हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सभी न्यायिक अधिकारियों को तत्काल अपना वर्तमान कार्यभार छोड़कर नई पोस्टिंग पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश और सभी न्यायाधीशों की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।प्रशासनिक फेरबदल के तहत अजय तेवतिया को झज्जर से स्थानांतरित कर रोहतक का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं कंचन माही को अंबाला से कैथल भेजा गया है। करनाल फैमिली कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह को चरखी दादरी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।झज्जर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत राज कुमार यादव को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदोन्नत कर अजय तेवतिया के स्थान पर नियुक्त किया गया है। हिसार एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज को जगाधरी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।इसके अलावा, गुरुग्राम से वीरेंद्र मलिक को अंबाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर को वापस बुलाकर पंचकुला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात किया गया है।हिसार में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा को एनडीपीएस फास्ट ट्रैक विशेष अदालत का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जींद की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिफा करन सिंह को पॉक्सो मामलों की फास्ट ट्रैक विशेष अदालत का दायित्व दिया गया है।करनाल में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सविता कुमारी को अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट नियुक्त किया गया है, जबकि परवीन कुमार को पुनः प्रधान न्यायाधीश नामित किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :