दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ के एलांते मॉल के बाहर एक सिख युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आते हैं, जिसमें उसकी पगड़ी भी उतर जाती है। यह पूरी घटना पास में मौजूद एक दंपति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की।वीडियो बनाने वाली महिला ने दावा किया कि घटना के दौरान करीब 100 मीटर दूरी पर पुलिस की पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद होने के बावजूद हस्तक्षेप करने नहीं आए। महिला के अनुसार, करीब 5-6 मिनट तक युवक के साथ मारपीट होती रही, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस ने देर से कार्रवाई की।महिला ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस से मदद की उम्मीद कम हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस के मुताबिक घायल युवक जीरकपुर निवासी मनिंदर है, जो अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आया था। बाहर निकलने पर उसका कुछ परिचित लोगों से विवाद हो गया, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत देने से इनकार कर दिया है और इसे आपसी मामला बताया है। वहीं पीसीआर अधिकारियों का दावा है कि उस समय वहां उनकी ड्यूटी नहीं थी और कॉल मिलने पर ही टीम मौके पर पहुंची।
You May Also Like
ट्राइसिटी में रसोई गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर लंबी कतारें 1906 का कॉमर्शियल सिलिंडर 3500 तक बिक रहा
चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और…
- Vishal
- March 13, 2026
सोशल मीडिया पर तांत्रिक-मौलवी बनकर महिलाओं से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सोशल मीडिया के जरिए…
- Vishal
- February 10, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक और कर्मचारी
चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-32 के भीड़भाड़ वाले बाजार में…
- Vishal
- January 16, 2026
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में करोड़ों की चोरी, 10 दिन पहले नौकरी पर आया युवक निकला साजिशकर्ता
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 15 अगस्त: शहर के सेक्टर-28 स्थित मकान नंबर 3097…
- Editorial Team
- August 15, 2026