चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में
पंजाब की आध्यात्मिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को समर्पित ZEE5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘शबद – रीत और रिवाज़’ के प्रमुख कलाकार सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा अपनी आगामी सीरीज़ के प्रचार के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुँचे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने शहर में कई खास कार्यक्रमों में शिरकत की और दर्शकों से सीधे जुड़ाव बनाया।अपने दौरे की शुरुआत कलाकारों ने एक गुरुद्वारे में मत्था टेककर की, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध रागी गायकों से मुलाकात कर शो की आत्मा कही जाने वाली आध्यात्मिक
और संगीत परंपरा को सम्मान दिया। इसके बाद वे चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी), झंझेरी पहुँचे, जहाँ साहित्य महोत्सव ‘साहित्यम’ के दौरान छात्रों से संवाद किया।
छात्रों से बातचीत के दौरान मिहिर आहूजा ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए सपनों को पूरा करने और पारिवारिक अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती पर खुलकर बात की, जिससे युवाओं के बीच शो के प्रति गहरी उत्सुकता देखने को मिली।शबद – रीत और रिवाज़’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कमिंग-ऑफ-एज कहानी है, जो पिता और बेटे के रिश्ते की जटिलताओं को संवेदनशीलता के साथ दर्शाती है। कहानी 16 वर्षीय घुप्पी सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है,जो हकलाने की समस्या से जूझ रहा है और एक ओर अपने परिवार की पवित्र रागी गायन परंपरा को निभाने की जिम्मेदारी, तो दूसरी ओर फुटबॉल के ज़रिये अपने सपनों को पूरा करने की चाह के बीच संघर्ष करता है।यह सीरीज़ आस्था, विरासत, पहचान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे सवालों को बेहद सहज ढंग से सामने रखती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीबीआई का शिकंजा चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने…
Share to :

पीयू में फीकी पड़ी होली की रौनक, डीजे पर रोक से छात्रों में नाराजगी

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के Panjab University, चंडीगढ़…
Share to :

सिंगापुर मॉडल पर चलेगा चंडीगढ़ सीमित जमीन के बीच हाईराइज और डिजिटल प्रॉपर्टी सिस्टम की तैयारी

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सीमित जमीन और बढ़ती आबादी…
Share to :

7 महीने बाद बिक्रम सिंह मजीठिया की घर वापसी, अकाली कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ…
Share to :