चंडीगढ़ 2 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में अब कर्मचारियों की समयपालन को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। स्टाफ के देरी से आने की शिकायतों और मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया है। नई व्यवस्था की शुरुआत 2 मार्च से एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (एपीसी) से की गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से अन्य विभागों में भी लागू किया जाएगा।प्रशासन का कहना है कि कई बार ओपीडी और वार्ड में मरीजों को जरूरी टेस्ट और कागजी प्रक्रियाओं के लिए इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि संबंधित कर्मचारी समय पर अपनी सीट पर मौजूद नहीं होते थे। इससे इलाज में देरी होती थी और मरीजों व परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एपीसी के सभी प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। आकस्मिक परिस्थितियों में सीमित समय की छूट दी जा सकती है, लेकिन नियमित देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।संस्थान प्रबंधन का मानना है कि इस कदम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जवाबदेही बढ़ेगी और मरीजों को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी। आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी इस प्रणाली को लागू कर सख्ती बढ़ाई जा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एनडीए से पास-आउट हुए पंजाब के पांच होनहार कैडेट, अगले वर्ष बनेंगे सेना के अधिकारी

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की एक और बड़ी उपलब्धि,…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :

पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, विद्यालय के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 30 मई: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के…
Share to :