चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 (GMSH-16) ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की है। अस्पताल ने ‘जेरियाट्रिक केयर एट डोरस्टेप’ नाम से यह पहल शुरू की है, जिसके तहत 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर पर ही मुफ्त इलाज और देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी।इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्गों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, जो उम्र अधिक होने, कमजोरी या गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल आने में असमर्थ हैं। इसके लिए अस्पताल ने पूरी तरह सुसज्जित 4×4 मोबाइल हेल्थ यूनिट को तैनात किया है, जो एंबुलेंस के रूप में कार्य करेगी। इस मोबाइल यूनिट में जरूरी दवाइयां, ऑक्सीजन सपोर्ट, जांच उपकरण और टेलीमेडिसिन की सुविधा मौजूद है।
मोबाइल हेल्थ यूनिट के साथ मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम तैनात रहेगी, जो मरीज के घर जाकर जांच करेगी और आवश्यक उपचार व सलाह देगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श भी करवाया जाएगा।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जनवरी तक इस योजना के तहत 98 बुजुर्गों को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल चुका है और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :