चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पंकज मल्होत्रा ने कैंसर के कारणों, इलाज और बचाव को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में तेजी से हुई प्रगति के कारण अब कैंसर को लाइलाज बीमारी नहीं माना जा सकता। सही समय पर पहचान और उपचार से चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों की जान भी बचाई जा सकती है।डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि वर्तमान समय में कैंसर के इलाज के लिए आधुनिक दवाइयां और कई प्रभावी उपचार उपलब्ध हैं, जिनसे कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी की तरह कैंसर में भी शुरुआती पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। यदि कैंसर का पता पहले चरण में चल जाए तो मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।उन्होंने बताया कि अभी भी कई मरीज ऐसे सामने आते हैं जो चौथी स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन सही इलाज, नियमित जांच और निगरानी से वे भी रिकवर होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।डॉ. मल्होत्रा ने पीजीआई चंडीगढ़ की एक बड़ी उपलब्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जहां आमतौर पर कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी से किया जाता है, वहीं पीजीआई ने कुछ मामलों में कीमो के बजाय दवाओं के जरिए इलाज किया। इस उपचार में विटामिन-ए और आर्सेनिक ट्राई-ऑक्साइड की नियंत्रित खुराक दी गई, जिसके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

चंडीगढ़ 7 मार्च2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस, पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग पर लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ 1 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। कांग्रेस नेता और पूर्व…
Share to :

चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई अंबाला निवासी की कार से 1.214 किलो सोना और ₹1.42 करोड़ नकद बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में लगाए…
Share to :

चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शहर एक बार फिर रफ्तार…
Share to :