चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पंकज मल्होत्रा ने कैंसर के कारणों, इलाज और बचाव को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में तेजी से हुई प्रगति के कारण अब कैंसर को लाइलाज बीमारी नहीं माना जा सकता। सही समय पर पहचान और उपचार से चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों की जान भी बचाई जा सकती है।डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि वर्तमान समय में कैंसर के इलाज के लिए आधुनिक दवाइयां और कई प्रभावी उपचार उपलब्ध हैं, जिनसे कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी की तरह कैंसर में भी शुरुआती पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। यदि कैंसर का पता पहले चरण में चल जाए तो मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।उन्होंने बताया कि अभी भी कई मरीज ऐसे सामने आते हैं जो चौथी स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन सही इलाज, नियमित जांच और निगरानी से वे भी रिकवर होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।डॉ. मल्होत्रा ने पीजीआई चंडीगढ़ की एक बड़ी उपलब्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जहां आमतौर पर कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी से किया जाता है, वहीं पीजीआई ने कुछ मामलों में कीमो के बजाय दवाओं के जरिए इलाज किया। इस उपचार में विटामिन-ए और आर्सेनिक ट्राई-ऑक्साइड की नियंत्रित खुराक दी गई, जिसके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

28 दिन वाले रिचार्ज का झंझट खत्म, TRAI के 30 दिन वाले नए नियम से क्या होगा फायदा? राघव चड्ढा ने बताया

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 27 सितंबर: प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को अब बार-बार रिचार्ज…

उत्तर भारत के 8 प्रदेशों के भाजपा नेताओं का चंडीगढ़ में जुटान, ‘महाप्रशिक्षण अभियान 2026’ के तहत विशेष कार्यशाला आज

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित Bharatiya Janata Party…

वित्तीय संकट से उबर रही चंडीगढ़ नगर निगम, आय में 28% की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 15 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।पिछले पांच वर्षों से गंभीर वित्तीय संकट…

“जाकर मर जाओ कहना आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं Punjab and Haryana High Court का अहम फैसला

चंडीगढ़ 8 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Punjab and Haryana High…