नई दिल्ली 6 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद गुरुवार को तिहाड़ जेल प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया। राजपाल यादव ने अदालत से सरेंडर की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, जेल सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ने गुरुवार शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद जेल प्रशासन मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत आगे की कार्रवाई करेगा।बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरेंडर की समय-सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि उनके मुवक्किल ने ₹50 लाख की व्यवस्था कर ली है और भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए। लेकिन अदालत ने साफ कहा कि किसी को सिर्फ उसकी फिल्मी पहचान के कारण विशेष छूट नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि लगातार नियमों का पालन न करने पर बार-बार नरमी नहीं दिखाई जा सकती।
यह मामला M/s Murali Projects Pvt Ltd. द्वारा दायर शिकायत से जुड़ा है। कंपनी का आरोप है कि राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हुए और बकाया रकम नहीं चुकाई गई। वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराते हुए राजपाल यादव को 6 महीने की सजा सुनाई थी। यह फैसला 2019 में सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। बाद में मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। जून 2024 में सजा अस्थायी रूप से निलंबित हुई थी, लेकिन अब राहत न मिलने पर अभिनेता को जेल जाना पड़ा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज अहमदाबाद में आमने-सामने होंगे भारत और न्यूजीलैंड

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला…
Share to :

द्वारकाधीश के दर्शन कर भावविभोर हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

द्वारका 8 जनवरी (दैनिक खबरनामा) द्वारकाकेंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह…
Share to :

वसीयत के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट…
Share to :

दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, पारा 30°C पार चार बार

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) दिल्ली में गर्मी ने इस…
Share to :