नई दिल्ली 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी गई है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि इस समझौते का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाना, रोजगार पैदा करना और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना है। इस समझौते को भारत के लिए निर्यात और MSME सेक्टर के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इससे भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में व्यापार करना सस्ता और आसान होगा। खासकर टेक्सटाइल, रेडीमेड कपड़े, चमड़ा, जूते, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में निर्यात बढ़ने की उम्मीद है। वहीं जेनेरिक दवाओं, हीरे-जवाहरात और विमान के पुर्जों पर टैरिफ शून्य कर दिया गया है।अमेरिका के लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार को भारतीय MSMEs, किसानों और मछुआरों के लिए बड़ा अवसर बताया गया है। इसके चलते लाखों नए रोजगार पैदा होने की संभावना जताई गई है, जिसमें महिलाओं और युवाओं को विशेष लाभ मिल सकता है।वहीं भारत ने गेहूं, चावल, मक्का, दूध, पनीर और पोल्ट्री जैसे संवेदनशील कृषि व डेयरी उत्पादों पर कोई समझौता नहीं किया है। हालांकि भारत अमेरिका से आने वाले कुछ कृषि व औद्योगिक सामानों जैसे मेवे, फल, सोयाबीन तेल, शराब और पशु आहार पर टैरिफ घटाने पर सहमत हुआ है।इसके अलावा अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को 7 फरवरी 2026 से हटाने की घोषणा की है। यह टैक्स पिछले साल रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर लगाया गया था। समझौते में ऊर्जा, तकनीक और सप्लाई चेन सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। दोनों देशों ने इसे तुरंत लागू करने और भविष्य में पूर्ण व्यापार समझौता फाइनल करने की बात कही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

वेनेज़ुएला पर अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की चुप्पी क्यों? मलेशिया और अन्य देशों की खुली प्रतिक्रिया से अलग रहा रुख

नई दिल्ली 8 जनवरी (दैनिकखबरनामा) नई दिल्ली वेनेज़ुएला को लेकर अमेरिका की…
Share to :

रायगंज में राहुल गांधी की रैली से पहले हेलीपैड में तोड़फोड़, कांग्रेस ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले…
Share to :

आईआईटी दिल्ली करेगा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा हैकाथॉन ‘ई-रक्षा’ का आयोजन, 16 जनवरी से शुरू ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली 2 जनवरी दैनिक खबरनामा)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने साइबर…
Share to :

U. T. Khader का सख्त रुख सवालों के अधूरे जवाब पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

दैनिक कहबरनामा 16 मार्च 2026 Karnataka Legislative Assembly में सोमवार को उस…
Share to :