पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। श्री सौरव जिंदल, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) और श्री भूपिंदर सिंह, डीएसपी (कमांड सेंटर) की देखरेख में थानेदार बलविंदर सिंह इंचार्ज पीओ स्टाफ की टीम ने फरार आरोपी संदीप सिंह उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव मेहतपुर, जिला जालंधर का रहने वाला है और फिलहाल चंडीगढ़ में रह रहा था।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि आरोपी को 03.02.2026 को केस नंबर 89 (दिनांक 17.06.2020) के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पुलिस स्टेशन मटौर, मोहाली में धारा 392, 379-B, 34 IPC और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज है। आरोपी ने 17 जून 2020 को पंजाब नेशनल बैंक, SCO 6-7, फेज-3A, मोहाली में पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में कोर्ट द्वारा उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर अन्य मामलों में भी केस दर्ज हैं, जिनमें थाना फेज-1 मोहाली और थाना सिटी खरड़ के केस शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों, यूटी चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में करीब 20 आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें मर्डर, मारपीट, डकैती, चोरी, पुलिस कस्टडी से फरार होने और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।एसएसपी ने बताया कि 01.01.2026 से अब तक मोहाली पुलिस कुल 51 भगोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बठिंडा में किसान-पुलिस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, 400 अज्ञात किसानों पर दर्ज हुआ केस

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बठिंडा में किसान…
Share to :

मोहाली पीजी में युवती की आत्महत्या लिव-इन पार्टनर पर प्रताड़ना का आरोप, 24 दिन बाद केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पीजी में…
Share to :

मोहाली के छह स्पोर्ट्स स्टेडियमों के संचालन का जिम्मा ठेके पर, कोच भर्ती पर 3 करोड़ खर्च करेगा गमाडा

पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…
Share to :

बाढ़ पीड़ित परिवारों से किया वादा निभाया मनकीरत औलख ने दो परिवारों को कारें भेंट कीं

मोहाली 10 जनवरी(जगदीश कुमार)पंजाब में अगस्त 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान…
Share to :