दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 26 सितंबर: पंजाब में सरकारी आवासों के आवंटन और उन पर कब्जे को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है।

वडिंग ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में कई मंत्री आवासों पर ऐसे लोग रह रहे हैं, जिनके नाम पर वे आवास आवंटित ही नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री सभी सरकारी बंगले खाली करवाएं और अवैध रूप से रह रहे लोगों से पिछले मामलों की तरह जुर्माने के तौर पर पेनल रेंट वसूला जाए।

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की नेता गायत्री बिश्नोई द्वारा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस तरह की भाषा को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मंत्रियों के नाम पर आवंटित घरों में दूसरे लोग कैसे?

वडिंग ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि मंत्रियों के नाम पर आवंटित हुए सरकारी मकानों में बाहरी व्यक्ति किस आधार पर रह रहे हैं। उन्होंने कई सरकारी आवासों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें दीपक चौहान, कमल बंसल, अनुराग कुंडू, आदिल खान, शांति सिंह, जरनैल सिंह, मनीष सिसोदिया की टीम और गायत्री बिश्नोई व उनके माता-पिता के रहने की बात सामने आ रही है।

कांग्रेस प्रधान ने कहा कि अगर गायत्री बिश्नोई के पिता के इलाज के लिए सरकारी आवास दिया गया है, तो पंजाब से इलाज के लिए चंडीगढ़ आने वाले अन्य मरीजों और उनके परिजनों को ऐसी सुविधा क्यों नहीं दी जाती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित पंजाब भवन के कमरों के साथ-साथ कपूरथला हाउस, नाभा हाउस और सर्किट हाउस का भी कथित तौर पर गलत इस्तेमाल हो रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :