8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला ग्रुप-सी में इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस तरह नेपाल को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला है।इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए और 4 छक्के व 3 चौके जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।नेपाल के गेंदबाजों ने भी कड़ा मुकाबला दिया। शेर मल्ला ने फिल सॉल्ट को जल्दी आउट कर इंग्लैंड को झटका दिया। नंदन यादव ने जोस बटलर को 26 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि संदीप लामिछाने ने टॉम बैंटन को LBW आउट किया।आखिरी ओवरों में विल जैक्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए और इंग्लैंड ने अंतिम तीन ओवरों में 45 रन जोड़कर बड़ा स्कोर खड़ा किया। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026