महाराष्ट्र 10 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) महाराष्ट्र के बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चेक बाउंस मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अदालत के आदेश के बाद अभिनेता ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में जाकर आधिकारिक रूप से सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें रकम की व्यवस्था करने का समय दिया था, लेकिन तय समय पर भुगतान न हो पाने के कारण अदालत ने उनकी अंतिम याचिका खारिज कर दी और सरेंडर का आदेश जारी कर दिया।सरेंडर से पहले राजपाल यादव का एक कथित बयान सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने कहा, “सर, क्या करूं मैं? मेरे पास कोई पैसे नहीं हैं। कोई और उपाय भी नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं। मेरे कोई दोस्त भी नहीं हैं। मुझे अपनी इन समस्याओं से खुद ही निपटना होगा।” यह बयान दर्शाता है कि अभिनेता इस केस को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।
दरअसल यह मामला पिछले 16 सालों से राजपाल यादव का पीछा कर रहा है। साल 2010 में उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वे लोन चुकाने में असफल रहे। इसके बाद उनके और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिससे उनके खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज हुआ।
2018 में उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई थी, हालांकि हाई कोर्ट से स्टे मिला था। बाद में सेटलमेंट न होने पर स्टे हट गया और ब्याज व जुर्माने के साथ रकम 9 करोड़ तक पहुंच गई। राजपाल यादव ने कुछ भुगतान किए, लेकिन पूरी रकम नहीं चुका सके। अदालत ने 4 फरवरी को अंतिम याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद 5 फरवरी को उन्होंने सरेंडर कर दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :