चंडीगढ़, 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह
कदम केंद्र सरकार की हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।प्रधानमंत्री इस अवसर पर असम के गुवाहाटी में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल थे, जहां से उन्होंने चंडीगढ़ के लिए इन बसों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ को कुल 428 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की हैं। इनमें से पहले चरण में 100 बसों की तैनाती की जानी है।
पहले चरण की 100 बसों के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) द्वारा ई-टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यूनतम बोली लगाने वाली कंपनी के साथ चंडीगढ़ प्रशासन ने बसों की आपूर्ति और संचालन के लिए समझौता किया है।इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल शहर में प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि नागरिकों को आधुनिक, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :