उत्तर प्रदेश 17 फरवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश लखनऊ का महत्वाकांक्षी Ganga Expressway बनकर तैयार है और इसके मार्च के अंत तक उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में है, ताकि इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जा सके। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक, कृषि और लॉजिस्टिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।टोल दरों को लेकर भी प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित दरों के मुताबिक, एक तरफ का टोल किराया लगभग 7,455 रुपये तक हो सकता है, जबकि सात या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए यह करीब 9,535 रुपये तक जा सकता है। हालांकि अंतिम दरें अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।
राज्य सरकार का मानना है कि यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि औद्योगिक कॉरिडोर, वेयरहाउसिंग और नए आर्थिक केंद्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट गतिविधियों में तेजी आने की भी संभावना है।उद्घाटन के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जोड़

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :