पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी रइया को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। शुक्रवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने चौकी के पीछे आईईडी फिट कर बड़ा धमाका करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने सावधानीपूर्वक आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन या गैंगस्टर ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि आईईडी किसने और किन मकसदों से लगाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।शनिवार सुबह तक आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही साजिश के पीछे छिपे लोगों का खुलासा किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :